October 18, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा के राजगीर के वन क्षेत्र में अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर किया गया रेड, एक महिला को किया गया गिरफ्तार …….. जानिए पूरी खबर

 

राजगीर के वन क्षेत्र में अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर किया गया रेड

2 हजार लीटर से अधिक अर्ध निर्मित/निर्मित देसी शराब को किया गया नष्ट
शराब निर्माण में लिप्त एक महिला को किया गया गिरफ्तार

 


ख़बरे टी वी – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट – आज मीडिया के माध्यम से राजगीर के वन क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब के निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने त्वरित संज्ञान लेकर पुलिस, उत्पाद एवं वन विभाग के पदाधिकारियों को फ़ौरन कार्रवाई का निर्देश दिया।


निदेश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, उत्पाद अधीक्षक नालंदा तथा वन विभाग के पदाधिकारियों के नेतृत्व में राजगीर के महादेव कोला पहाड़ी के वन क्षेत्र में छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में लगभग 2 हजार लीटर अवैध किण्वित जावा महुआ तथा लगभग 30 लीटर चुलाई शराब स्थल पर ही विनष्ट किया गया।

इस दौरान अवैध शराब के निर्माण में संलिप्त एक महिला को भी स्थल से गिरफ्तार किया गया तथा प्राथमिकी दर्ज की गई।
इस रेड में थाना प्रभारी राजगीर, उत्पाद एवं वन विभाग के अधिकारी तथा पुलिस बल, उत्पाद बल,वन रक्षी आदि शामिल थे।

Other Important News