October 18, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा के राजगीर में कॉम्बिंग ऑपरेशन के क्रम में चेतनालय, आयुद्ध फैक्ट्री के पीछे जंगल में चुलाई शराब निर्माण भट्ठी का आज उद्भेदन हुआ…… जानिए पूरी खबर

जिलाधिकारी की उपस्थिति में राजगीर के पहाड़ी वनक्षेत्र में पुलिस, उत्पाद एवं वन विभाग के पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध चलाया जा रहा सघन कॉम्बिंग अभियान…

ख़बरे टी वी – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट – राजगीर के पहाड़ी वन क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण की सूचना प्राप्त होने पर शुक्रवार को पुलिस, उत्पाद एवं वन विभाग की टीम द्वारा छापामारी कर हजारों लीटर अर्ध निर्मित/ निर्मित चुलाई शराब को नष्ट किया गया तथा बड़ी संख्या में विनिर्माण सामग्री बरामद की गई एवं एक महिला को गिरफ्तार भी किया गया।

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजगीर के संपूर्ण वन क्षेत्र का सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया है। आज उन्होंने, कल जिस जगह छापामारी की गई थी, उस स्थल का स्वयं निरीक्षण किया।

उन्होंने पुलिस, उत्पाद एवं वन विभाग की टीम को ड्रोन कैमरे की मदद से संपूर्ण वन क्षेत्र की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। साथ ही इसकी मदद से वन क्षेत्र के सभी संभावित स्थलों में निरंतर सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाने का निदेश दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, उत्पाद अधीक्षक, वन विभाग के पदाधिकारी, थाना प्रभारी राजगीर सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल उत्पाद बल वन रखी शामिल थे।

Other Important News