October 19, 2024

खबरें टी वी : किरण रिजीजू के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा……. जानिए पूरी खबर

किरण रिजीजू के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : शुभम् की रिपोर्ट :  आगामी 18 जून को राजगीर आ रहे कानून मंत्री एवं खेल मंत्री माननीय श्री किरण रिजीजू के कार्यक्रमों को लेकर आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल संस्कार सेवा मैरिज हॉल में चल रही तैयारियों का जायजा लिया. इस मौके पर श्री रंजन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया और दिशा निर्देश दिए.

इस विषय पर जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि आगामी शनिवार को माननीय केन्द्रीय मंत्री किरण रिजीजू राजगीर में केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से मुखातिब होंगे. श्री रिजीजू के आगमन को लेकर यहां के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है.

इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी जिला भाजपा सुधीर कुमार, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, डॉ छोटेलाल राजवंशी, मंडल अध्यक्ष राजगीर राजाराम पटेल, प्रवीन सिंह,रामलगन , पंकज, बिपिन झा,बंसी ,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

 

Other Important News