October 18, 2024

#nalanda: पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प , हुआ पौधा वितरण …. जानिए

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प , हुआ पौधा वितरण ….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: हिलसा ( नालंदा ) पृथ्वी दिवस के अवसर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया . वन विभाग के द्वारा स्थानीय मदर टेरेसा हाई स्कूल एवं मध्य विद्यालय लालसे विगहा के प्रांगण में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों को पेंड पौधों से होने वाले लाभ की जानकारी दी गयी . वन विभाग के एसबीओ कृष्ण कुमार के संयोजन में सागवान, शीशम , महोगनी, कटहल आदि के पौधे वितरित किए गए तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया . इस मौक़े पर छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होते है. अधिक से अधिक पौधे पृथ्वी पर लगाने होंगे तभी पर्यावरण संतुलित रहेगा . अनावश्यक बिजली का उपयोग लोग नहीं करें इसकी जानकारी भी दी गयी. कृष्णकुमार के अलावे एचएम कमलेश कुमार, संजय कुमार वर्मा, सुधीर कुमार, सन्तोष पांडेय, पिंकेश कुमार, दीपक कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

 

Other Important News