October 19, 2024

#nalanda: जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नालन्दा ज़िला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह का मनोनयन…जानिए

 

 

 

 

 

 

 

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नालन्दा ज़िला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह का मनोनयन….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

….आप अपना चुनाव में बहुमूल्य वोट जरूर दे….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी जिला कार्यकारी अध्यक्षों की सूची में नालंदा जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नालन्दा ज़िला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह का मनोनयन होने पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य दिलीप कुमार एवं राजगीर के पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष रवि ज्योति कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जितेंद्र जी को पूर्व से ही संगठन का अच्छा अनुभव रहा है उन्होंने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह जी को भी इस मनोनयन के लिए बधाई दिया पूर्व में भी जब पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी पुनीत दिक्षित आए थे उस समय भी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जितेंद्र प्रसाद सिंह जी का नाम जिला अध्यक्ष की सूची के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया था एवं उस समय भी इनके नाम का अनुमोदन उस समय के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष गणों ने जितेंद्र प्रसाद सिंह जी के नाम पर मुहर लगा दी थी
निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की जितेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ जितु जी को जिलाध्यक्ष बनने से पुरे जिले में हर्ष का माहौल व्याप्त है खासकर जिले के नौजवान कांग्रेसियों एवं कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के प्रति एक उम्मीद जगी है कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देती है उन्होंने कहा कि जब से जितेंद्र जी ने कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष का पद ग्रहण किया था तब से आज तक पार्टी के सभी कार्यक्रमों में अपनी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाते रहे हैं।

 

 

 

जिले के कांग्रेसियों की भी लगातार प्रदेश से माँग की जाती रही थी की जितेंद्र प्रसाद सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया जाये आज काफी दिनों के बाद उनके मनोनयन से सभी कार्यकर्ता काफ़ी उत्साहित हैं ,
राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के द्वारा इस चुनावी समर में इनके नाम का घोषणा करना बहुत ही सही कदम है नालंदा के इंडिया गठबंधन से लोकसभा के प्रत्याशी को अब इनसे मदद लेकर आगे की रणनीति बनानी चाहिए क्योंकि जितेंद्र प्रसाद सिंह जी का अपना अपने समाज पर अच्छा प्रभाव है अपने समाज के सभी वर्गों में इनकी अच्छी पकड़ है ,
आज उनके मनोनयन से जिले के कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है कांग्रेस पार्टी के लोग एवं अन्य दलों के लोग भी उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई देने में लगे हैं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मो जेड इस्लाम मीर अरशद उदय कुशवाहा नवप्रभात प्रशांत अजीत कुमार अमोद कुमार पाठक जमील अशरफ जमाली मो उष्मान गनी मुन्ना पांडे सर्वेंद्र कुमार राजीव रंजन कुमार महताब आलम गुड्डू राजीव कुमार संजू पांडे बबलू सिंह के अलावे सभी प्रखंड अध्यक्षों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जितेंद्र जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इस जिले में काफी सशक्त एवं मजबूत होगी एवं अपनी पुरानी खोई हुई प्रतिष्ठा पुनःप्राप्त करेगी ।

Other Important News