नीतीश कुमार ने नालंदा के साथ संपूर्ण बिहार का विकास किया : मनीष सिंह
नितीश कुमार का विकाश मॉडल अनुकरणीय :- मनीष सिंह
पार्टियों की दायरा को समायोजित कर संयुक्त विचारधारा पर चलेगी एनडीए:- मनीष सिंह
ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें टी वी: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नालंदा में एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। जिसमें लोजपा (रा.), हम, जदयू, भाजपा के प्रवक्ता मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों को संबोधित करते हुए लोजपा (रा.) के प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। लोजपा, जदयू और भाजपा के एक होने से विपक्ष के लिए कोई गुंजाइश नहीं बचता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि “नीतीश कुमार ने केवल नालंदा का विकास किया” इस पर बोलते हुए मनीष सिंह ने कहा कि जो अपने घर का नहीं होता है वह किसी का नहीं होता है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी मिलकर 15 साल तक बिहार में शासन किए लेकिन बिहार तो दूर लालू-राबड़ी अपने गृह जिला गोपालगंज में एक ढंग का काम नहीं कर पाए जिसे याद रखा जाए। लोजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के लिए पूरा बिहार अपने परिवार की तरह है। जब संपूर्ण बिहार का विकास हो रहा है तो जाहिर सी बात है कि नालंदा भी उससे अछूता नहीं रहने वाला है। नीतीश कुमार की चिंता में बिहार के 13 करोड़ लोग रहते हैं, लालू प्रसाद यादव केवल अपने परिवार की सोचते हैं। तेजस्वी यादव बताए कि पूर्णिया में जो मेडिकल कॉलेज बना क्या वह नालंदा में आता है? भागलपुर में नया विक्रमशिला विश्वविद्यालय बनेगा क्या वह नालंदा में आता है? दरभंगा में एयरपोर्ट खुला क्या वह नालंदा में आता है? दरअसल तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के शासनकाल की उपलब्धि गिनाने के लिए कुछ नहीं है तो वह “हंसुआ के बियाह में खुरपी के गीत” गाते रहते हैं। 2005 में जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी तब बिहार का बजट मात्र 23 हजार करोड़ था। आज बिहार का बजट दो लाख 78 हजार करोड़ है। तेजस्वी यादव की नजर इसी 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपए पर है। तेजस्वी यादव ऐन, केन, प्रकारेण बिहार की सत्ता हथियाकर अपने माता-पिता की तरह बिहार को लूटना चाहते हैं।
मनीष सिंह ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव का सामाजिक न्याय झूठ पर आधारित है। लालू प्रसाद यादव ने हमेशा सामाजिक न्याय के धरोहरों को अपमानित करने का काम किया। भाजपा, जदयू, लोजपा के गठबंधन में बिहार में एनडीए ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा। हमारे नेता चिराग पासवान बिहार के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। चिराग पासवान के कारण बिहार में नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) की स्थापना होने जा रही है। जिससे बिहार में फूड प्रोसेसिंग उद्योग के क्षेत्र में क्रांति आएगी। मखाना बोर्ड के बनने से बिहार के दो लाख किसान लाभान्वित होंगे। एनडीए के शासनकाल में बिहार में मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हुआ है। अब अगले पांच साल में बिहार में औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। बिहार के लोगों को तय करना है कि वे जंगलराज के राजकुमार की ताजपोशी करते हैं या बिहार को आगे जाने वाले हाथों को मजबूत करते हैं।