October 18, 2024

#nalanda: बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है नीतीश सरकार:- सांसद कौशलेंद्र कुमार…. जानिए

 

 

 

 

बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है नीतीश सरकार:- सांसद कौशलेंद्र कुमार…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता मो अरशद ने की। इस अवसर पर होने के पहले चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित उम्मीदवार सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है नीतीश सरकार।आधी आबादी यानी महिलाओं को समाज में बराबरी की हिस्सेदारी देकर महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है। ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय के चुनाव में 50% का आरक्षण एवं नौकरियों में 33% का आरक्षण लागू करने वाला बिहार पहला राज्य है। समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे शोषित वंचितों का उत्थान कर न्याय के साथ विकास करने का काम किया है। सरकार द्वारा चलाई गई सात निश्चय योजनान्तर्गत हर घर को बिजली हर घर को पानी हर घर तक पक्की नाली-गली हर घर शौचालय का कार्य लगभग पूर्ण कराया जा चुका है की जिसकी शुरुआत प्राथमिकता के आधार पर शोषितो वंचितों से प्रारंभ हुई है। आजादी के बाद लंबे समय तक अनुसूचित समाज शिक्षा गरीबी और सामाजिक उत्पीड़न से जूझता रहा है परंतु बिहार में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान अन्य वर्गों के साथ ही अनुसूचित वर्ग की समस्याओं की ओर गया बाबा साहब के सपनों को बिहार में अमलीजामा पहनाया गया है। सरकार ने इन वर्गों के सामाजिक राजनीतिक शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कार्य किया है और कर रही है। अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण का जो बजट 2005 में महज 40.08 करोड रुपए थी जो बढ़कर 2022 में 1729.60 रुपए हो चुकी है। बीएससी यूपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर राज्य सरकार के द्वारा छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। जिससे आगे की तैयारियों के लिए उनके लिए वरदान साबित हो रहा है। हर जिलों में अंबेडकर छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है।इस अवसर पर प्रदेश सचिव महमूद बख्खों बिहारशरीफ जदयू नगर जिला अध्यक्ष गुलरेज अंसारी मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव ई अजय पटेल देवनन्दन प्रसाद शशिभूषण प्रसाद अरविंद कुमार प्रो प्रविन्द्र कु मंगलगम जितेन्द्र मोहन संजय पासवान विवेक चंदन सन्नी पटेल आदित्य पटेल अमित कु रिक्की शशिकांत टोनी आशीष चंद्रवंशी संजीत यादव मो मेराजुद्दीन राजेंद्र प्रसाद असलम आजाद शफीक बिहारी राइन योगेन्द्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Other Important News