October 18, 2024

ख़बरें टी वी : एन.डी.ए. लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल नालंदा का उत्कृष्ट परिणाम…जानिए

एन.डी.ए. लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल नालंदा का उत्कृष्ट परिणाम….

 

 

वर्तमान शैक्षणिक सत्र से कुल 26 छात्र उत्तीर्ण |
पछले बैच के भी 14 छात्र हुए सफल |

 

 

 

 

पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : सिलाव दिनांक 30 सितम्बर 2023 , नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा ने एक बार फिर बिहार राज्य का मान बढ़ाते हुए अखिल भारतीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध किया है | इसको लेकर पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल है | ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल नालंदा के वर्तमान शैक्षणिक सत्र के 26 एवं पिछले बैच के 14 कुल 40 सैन्य-छात्रों ने एन.डी.ए. लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर न केवल नालंदा बल्कि पूरे बिहार राज्य को गौरवान्वित किया है |
सूच्य हो कि एन.डी.ए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी)के 152वें एवं आई. एन. ए.(भारतीय नौसेना अकादमी) के 114 वें कोर्स के लिए संघ लोक सेवा द्वारा विगत 3 सितम्बर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, उक्त अतिप्रतिष्ठित परीक्षा में सैनिक स्कूल नालंदा के वर्तमान शैक्षणिक सत्र के कुल 59 सैन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था विगत 26 सितम्बर को घोषित परीक्षा परिणाम में सैनिक स्कूल नालंदा विद्यालय परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी |
विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) नवीन कृष्ण चंद्रा ने उक्त उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं पदस्थापित अधिकारियों, शिक्षकों तथा प्रशासनिक कर्मियों के समूह भावना से किये गए कार्य का परिणाम है | हम सैनिक स्कूल नालंदा के मूल उद्देश्य को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है | ज्ञात हो कि लिखित परीक्षा में सफल सैन्य-छात्रों को भारतीय सेना सेवा प्रवरण बोर्ड (एस. एस. बी.) के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित होगा, तत्पश्चात अंतिम चयन के बाद सफल सैन्यछात्र खडकवासला (पुणे) स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं केरल के कुन्नूर में स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में प्रवेश पाएंगे ।

Other Important News