October 18, 2024

ख़बरे टी वी – प्रकाश पर्व समारोह में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए के लिए 10 हेल्पडेस्क बनाया जायेगा,हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को पंजाबी भाषा के ज्ञान के साथ दिया गया प्रशिक्षण

प्रकाश पर्व समारोह में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए के लिए 10 हेल्पडेस्क बनाया जायेगा,हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को पंजाबी भाषा के ज्ञान के साथ दिया गया प्रशिक्षण

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर विभिन्न जगहों से आने वाले सिक्ख संगत श्रद्धालुओं की सहायता के लिए राजगीर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर10 हेल्प डेस्क बनाया जायेगा।
हेल्प डेस्क हॉकी ग्राउंड नियंत्रण कक्ष, गुरुद्वारा नियंत्रण कक्ष, नालंदा विद्या मंदिर बिहारशरीफ, रेलवे स्टेशन राजगीर, राजगीर बस स्टैंड, ब्रह्म कुंड राजगीर, अंबेदकर चौक राजगीर, विश्व शांति स्तूप रोपवे के पास, नवोदय विद्यालय राजगीर एवं राजगीर मोड़ बिहार शरीफ में बनाया जायेगा।


इनमें से हॉकी ग्राउंड, गुरुद्वारा एवं नालंदा विद्या मंदिर हेल्पडेस्क 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। जिसमें तीन तीन पालियों में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शेष हेल्पडेस्क दो पाली में प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कार्यरत रहेंगे। जिसके लिए दो दो पालियों में अलग-अलग पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।


हेल्पडेस्क के लिए प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों को आज आर आई सी सी सभागार में पंजाबी भाषा के सामान्य ज्ञान के साथ-साथ आतिथ्य एवं सत्कार को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्रकाश पर्व से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी विस्तार से दी गई, साथ ही राजगीर के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को “अतिथि देवो भव” के भाव के साथ सभी श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रकाश पर्व से संबंधित सभी जानकारी से युक्त बुकलेट के साथ-साथ सामान्य पंजाबी भाषा से संबंधित बुकलेट भी सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए, नजारत उप समाहर्ता, आईटी मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी, गुरुद्वारा कमिटी के प्रतिनिधि एवं सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Other Important News