October 18, 2024

ख़बरे टी वी – गिरिराज सिंह एक बार फिर विपक्षियों एवं द्वेष फैलाने बालों पर – भारत मे जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नही किया वह काम राहुल गाँधी और टुकड़े,टुकड़े गैंग कर रहे हैं……गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह एक बार फिर विपक्षियों एवं द्वेष फैलाने बालों पर – भारत मे जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नही किया वह काम राहुल गाँधी और टुकड़े,टुकड़े गैंग कर रहे हैं……गिरिराज सिंह

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नागरिकता संसोधन कानून पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय पशुपालन,मत्स्य एवम डेयरी विकास मंत्री श्री गिरिराज ने कहा कि जो भारत के हैं उन्हें इस कानून से कोई तकलीफ नहीं है, तकलीफ है तो केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो पाप किया है भाजपा सरकार उसे धोने का काम कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश मे भ्रम फैला कर डर का वातावरण बना रहे है। यह सब कांग्रेस के दोगली नीति का ही परिणाम है। कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार किया, विभाजन के पाकिस्तान में बसे हिन्दू,सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध पारसियों पर अत्याचार होते रहे बहन,बेटियों की इज्जत लूटी गई, भय दिखाकर जबरन धर्मांतरण कराया गया जिसके परिणाम स्वरूप इनकी आबादी 23 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत पर पहुँच गई।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी प्रार्थना सभा मे कहा था कि पाकिस्तान में बसने वाले हिन्दू सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदाय भारत के ही नागरिक थे, और उनके भारत लौटने पर उन्हें भारत मे वही व्यहवार मिलना चाहिये। उन्होंने कहा कि पट्टाभिसीतारमैया,जेबी कृपलानी, पंडित नेहरू, अबुल कलाम आजाद, ने भी इस बात को स्वीकारा था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू लियाकत समझौते के खिलाफ ही इस्तीफा दिया था।
श्री सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार ने भी नागरिकता कानून की बात की लेकिन तुष्टिकरण के कारण बना नही सके। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नागरिकता कानून का समर्थन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन कानून मंत्री जगन्नाथ मंडल को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस के तुष्टिकरण नीति का ही परिणाम है कि वे भारत मे रेफ्यूजी की ज़िंदगी जीते जीते जीवन लीला समाप्त की।
उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी कोउत्पीडन नही दिखायी देता, क्या कानून बनाने का उनका इरादा ढकोसला मात्र था।
गिरिराज ने कहा कि क्या लोगों पासपोर्ट बनवाने में, योजनाओं का लाभ लेने केलिये सरकार को आवश्यक जानकारियां नही दी हैं, फिर आज भ्रम क्यों फैलाये जा रहे हैं।सरकार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में धर्म के आधार पर कोई भेद भाव नही किया,सबका साथ, सबका विकास हमारा संकल्प है। कहा कि ये ओबैशी जैसे लोग जिनका भाई 15 मिनेट में हिन्दू मुक्त हिन्दुस्तान बनाने की बात करता है, जो राष्ट्र ध्वज का अपमान करते हों ऐसे भारत मे अशांति फैलाने की साजिश कर रहे है, जिसे देश की जनता कभी माफ नही करेगी और ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी देगी।
श्री सिंह ने कहा कि जो सोये हैं उन्हें जगाया जा सकता है पर जागे हुए को कोई नही जगा सकता।
एनपीआर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की यह देश मे पहली बार नही हो रहा। जानकारियों के आधार पर ही योजनाएं बनती है। डीबीटी के माध्यम से योजनाओं के अरबों रुपए बर्बाद होने से बचे ,तथा लाभ वास्तविक व्यक्ति तक पहुँचा।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रम और झूठ के सहारे देश तोड़ना चाह्ती है। राहुल गांधी को यदि घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो उन्हें इटली ले जाएं|

Other Important News