October 18, 2024

खबरें टी वी : नालंदा जिले के व्यवहार न्यायालय बिहारशरीफ एवं व्यवहार न्यायालय हिलसा में 13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…. जानिए पूरी खबर

नालंदा जिले के व्यवहार न्यायालय बिहारशरीफ एवं व्यवहार न्यायालय हिलसा में 13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन..

 

खबरें टी वी : 9334598481 : शुभम् की रिपोर्ट: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा द्वारा 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
व्यवहार न्यायालय बिहारशरीफ एवं व्यवहार न्यायालय हिलसा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सुलहनीय वादों का नि:शुल्क समाधान किया जाएगा।
लोक अदालत में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का आपसी सुलहनामा के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इसमें ट्रैफिक चालान, नगर पालिका से संबंधित, अपराधिक सुलहनीय वाद, मोटर यान दावा वाद, परिवार वाद, श्रम वाद, भू अर्जन से संबंधित वाद, दीवानी वाद, राजस्व से संबंधित वाद, मनरेगा से संबंधित वाद, बिजली एवं पानी से संबंधित सुलहनीय वाद, आयकर/विक्रय कर तथा अन्य कर से संबंधित वाद, वेतन भत्ता तथा सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित वाद, वन विभाग से संबंधित वाद, रेल दावा से संबंधित वाद, आपदा क्षतिपूर्ति से संबंधित वाद, बीमा सुरक्षा से संबंधित वाद आदि जैसे अन्य सुलहनीय वादों का समाधान किया जा सकेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को ऐसे सभी मामलों को चिन्हित करते हुए इसकी सूची एवं अभिलेख जिला विधिक सेवा प्राधिकार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Other Important News