October 18, 2024

ख़बरें टी वी : नालन्दा जिले में 9 सितंबर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…..जानिए

 

 

 

 

 

नालन्दा जिले में 9 सितंबर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
9 सितंबर 2023 को वर्ष के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सुलहनीय वादों का नि:शुल्क समाधान किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का आपसी सुलहनामा के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसमें ट्रैफ़िक चालान, नगरपालिका से संबंधित, अपराधिक सुलहनीय वाद, मोटरयान दावा वाद, परिवार वाद, श्रम वाद, भू-अर्जन से संबंधित वाद, दीवानी वाद, राजस्व से संबंधित वाद, मनरेगा से संबंधित वाद, बिजली एवं पानी से संबंधित सुलहनीय वाद, आयकर/विक्रय कर तथा अन्य करों से संबंधित वाद, वेतन भत्ता तथा सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित वाद, वन विभाग से संबंधित वाद, रेल दावा से संबंधित वाद, आपदा क्षतिपूर्ति से संबंधित वाद, बीमा सुरक्षा से संबंधित वाद आदि जैसे अन्य सुलहनीय वादों का समाधान किया जा सकेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को ऐसे सभी मामलों को चिन्हित करते हुए इसकी सूची एवं अभिलेख जिला विधिक सेवा प्राधिकार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ।

Other Important News