October 19, 2024

खबरें टी वी : नालंदा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा 12 नवंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत, अपने न्याय के अधिकार को समझे और जाने…. जानिए पूरी ख़बर

नालंदा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा 12 नवंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत, अपने न्याय के अधिकार को समझे और जाने….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई शिव कुमार : विधिक सहायता के लिए जरूरतमंद लोगों को मदद करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वाधान में डोर टू डोर कैंपेन चलाया जा रहा है। जेल में बंद विचाराधीन बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए हक हमारा है कार्यक्रम कराया जा रहा है,

 

 

जिसके माध्यम से विधिक सहायता से वंचित लोगों को मदद किया जाएगा और हमेशा मदद करने के लिए नालंदा जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा तत्पर है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 12 नवंबर शनिवार को इस साल का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सभी सुलहनी है मामले का निष्पादन समझौता के आधार पर किया जाएगा, समय और पैसे खर्च किए बिना राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मुकदमे की त्वरित सुनवाई की जाती है।

 

 

जिससे पक्षकारों को समय और धन की बचत होती है। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह ADJ रचना अग्रवाल ने बताई की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार लोगों को विधिक सहायता पहुंचाने के लिए कई कैंपेन चलाया जा रहा है और आगामी 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन कराने का प्रयास करें।

 

 

Other Important News