October 18, 2024

7 दिसंबर को दिल्ली में होगा सवर्ण मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन: संजीव सिंह

7 दिसंबर को दिल्ली में सवर्ण मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन होना सुनिश्चित हुआ है। इसकी जानकारी देते सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने शहर के आदर्श नगर अवस्थित केशव रंजन झा के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया की आजादी से लेकर अब तक देश के सबसे बड़े राष्ट्रवादी वर्ग राजनीति का शिकार हुआ है। सरकार द्वारा योजनाओं में सवर्णों को शिक्षा, स्वरोजगार, आवास, सामाजिक सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन सहित यहां तक कि व्यापार उद्योग की स्थापना वाले योजनाओं में भी बहुत ही बड़े स्तर पर भेदभाव किया गया है। दरअसल सवर्णों के साथ दुश्मन की तरह सरकारी व्यवहार किया जा रहा है। इसे मीठे जहर की तरह कानून के मार्फत दिन-ब-दिन कमजोर, लाचार, बेरोजगार, फटे हाल, भूमिहीन आदि बनाया जा रहा है। जो सवर्ण समाज इस देश के स्वतंत्रता, स्वाभिमान, सुरक्षा और संस्कृति के लिए अपना सबसे ज्यादा समर्पण व त्याग किया, उसे ही राजनीतिक दलों ने विनाशक नीतियों का शिकार बना दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भारत के स्वर्णो को जगाने एवम एकजुट करने के साथ-साथ सवर्णों के हक अधिकार हेतु नीतिगत रूप से राष्ट्रव्यापी सवर्ण संगठन के रूप में आंदोलन कर सवर्णों के आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा की एससी एसटी एक्ट को पूरी तरह समाप्त किया जाए या फिर उसी तरह स्वर्ण एक्ट का निर्माण किया जाए। इसकी मांग 7 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले अधिवेशन में प्रधानमंत्री के सामने रखा जाएगा। आज के स्वर्ण मोर्चा के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र विद्रोही, प्रोफेसर चंदेश्वर सिंह, अरुण सिंह, केशव रंजन झा, मुकेश सिंह, राजीव पांडे, राहुल सिंह, अभय सिंह सहित अन्य प्रमुख सवर्ण व गण्यमान लोग उपस्थित थे।

Other Important News