October 18, 2024

महान गणितज्ञ वशिष्ट नारायण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

महान गणितज्ञ वशिष्ट नारायण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
पटना 17 नवंबर आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को चुनौती देने वाले
महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर
लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को भारत रत्न देने की मांग और अन्य
मांगो के समर्थन में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।कैंडल मार्च में
शिक्षक, छात्रों एव बुद्धिजीवियो ने हिस्सा लिया। कैंडल मार्च कारगिल चौक
से निकलकर गांधी मूर्ति के पास जाकर समाप्त हुआ। लोगों ने सरकार से मांग
की कि वशिष्ठ नारायण सिंह भारतरत्न सम्मान दिया जाये, उनके नाम से
लाइब्रेरी बनायी जाये तथा उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।


कैंडल मार्च में नीरज कुमार गौरव ,रजनी कुमार,सुधा ,प्रकाश , प्रशांत ,
मनीष ,अशोक ,,चंद्रकिशोर तिलक समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे।इस मौके पर
उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि श्री सिंह का निधन बिहार एवं देश के
लिए अपूरणीय क्षति है।अपने गणितीय ज्ञान एवं प्रतिभा से उन्होंने पूरी
दुनिया में न केवल अपनी पहचान बनाई बल्कि बिहार का भी मान-सम्मान बढ़ाया।
उनके निधन से बिहार के एक ऐसे बौद्धिक विभूति का अवसान हुआ है, जिसकी
प्रतिपूर्ति संभव नहीं है।

Other Important News