October 18, 2024

#nalanda: नालंदा विश्वविद्यालय ने मनाया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…जानिए

 

 

 

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय ने मनाया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: नालंदा विश्वविद्यालय ने 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया। विगत दिनों यहाँ हुए माननीय प्रधानमंत्री की यात्रा के कारण विश्वविद्यालय परिसर का वातावरण उत्साह से भरा था । आज के आयोजन में नालंदा समुदाय, स्टाफ, प्राध्यापकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक द्वारा योग विभिन्न सत्रों से हुई। इन सत्रों में आसन, प्राणायाम और मंत्रोच्चारण शामिल थे।

नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति (अंतरिम) प्रो. अभय कुमार सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कह कि नालंदा विश्वविद्यालय में योग दिवस का आयोजन हमें नालंदा के उस प्राचीन ज्ञान परंपरा की याद दिलाता है जिसका योग से अभिन्न संबंध था। योग के अभ्यास से मानव-मन और शरीर को संतुलित रहता है जो आत्मोत्थान में सहायक है। इससे वैश्विक कल्याण की भावना का विकास होता है। प्रो. सिंह ने अपने संबोधन में नालंदा की समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर चर्चा करते हुए बताया कि योग इस विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का एक अभिन्न अंग है।

प्रो. सिंह ने 19 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन को भी याद किया। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया था कि आज भारत में योग की अनेकों विधाएं मौजूद है। हमारे ऋषियों ने इसके लिए कितना गहन शोध किया होगा लेकिन किसी ने योग पर एकाधिकार नहीं बनाया। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन गया है।

समारोह का समापन में उपस्थित लोगों ने अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प लिया।

अपने नए अवतार में नालंदा विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखता है। लगभग एक सहस्राब्दी के बाद नालंदा के विशाल परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बुधवार (19 जून 2024) को किया। इस परिसर में अभी बीस से अधिक देशों के छात्रों अध्ययनरत है।

Other Important News