October 19, 2024

खबरें टी वी : गुरूनानक जी शीतल कुंड राजगीर में आज सिक्खों का जत्था पहुंचा और गुरूनानक जी का दर्शन किया, मौके पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित…… जानिए पूरी खबर

गुरूनानक जी शीतल कुंड राजगीर में आज सिक्खों का जत्था पहुंचा और गुरूनानक जी का दर्शन किया, मौके पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ शुभम की खास रिपोर्ट:  नालंदा विश्व को ज्ञान की रौशन प्रदान करने वाली घरती रही है। यहां से शिक्षा का ज्योत पूरे विश्व में फैला है। यहां आकर लोग काफी सुकुन और शांति महसूस करते है। गुरूनानक जी शीतल कुंड राजगीर में आज सिक्खों का जत्था पहुंचा और गुरूनानक जी का दर्शन किया। यह जत्था अमृतसर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, पटना से पहुंचा। इसमें कुल 18 लोग शामिल थें।

 

यह जत्था गुरूनानक शीतल कुंड का दर्शन के बाद राजगीर के नवनिर्मित ग्लास स्काई ब्रिज का भ्रमण भी किया। राजगीर पहुंचे सभी सिक्खों द्वारा बिहार में हुये बदलाव की चर्चा की और काफी सराहना की। ग्वालियर से आये बाबा गुरूविंदर सिंह उर्फ भूरी वाले बाबा जी ने कहा कि बिहार आकर काफी अच्छा महसूस कर रहें है। बिहार में पहले से काफी परिवर्तन हुआ है। बिहार आना एक सौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी विकास हुआ है। यह बातें हमने टीवी के माध्यम से सुना था,

 

 

लेकिन बिहार आने के बाद इसे देखा और महसूस करने का काम किया। उन्होने लोगों से अपील भी किया कि बिहार में र्प्यटन के क्षेत्र में काफी काम हुआ है और लोग यहां आये एक अच्छा संदेश ले कर जायें। सिक्खों का दल बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से भी मुलाकात किया और बिहार के अपने दौरे के बारे में बताया। मंत्री ने सिक्खों के दल का स्वागत किया और उनके भ्रमण के दौरान सभी व्यवस्था को कराने का काम किया।

 

 

जत्था में शामिल लोगों ने मंत्री श्री कुमार की भी काफी प्रशंसा की और कहा कि वे काफी मिलनसार है। इनका जीवन सादगी भरा है। उनसे मिल कर काफी अच्छा लगा। इस अवसर पर बाबा मजिन्दर सिंह, बलबीर सिंह, गुरूवंत सिंह, सुखबीर सिंह, दीपक जी आदि लोग मौजूद थें।

Other Important News