October 19, 2024

#Nalanda : नालंदा जिलाधिकारी ने विभिन्न विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण…जानिए

नालंदा जिलाधिकारी ने विभिन्न विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण…

महत्त्वपूर्ण विसर्जन घाटों पर प्रतिमा विसर्जन के लिए रहेगी क्रेन की व्यवस्था….

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दुर्गापूजा के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित विभिन्न विसर्जन घाटों का आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने स्थल निरीक्षण किया।
उन्होंने कोसुक पुल घाट, बाबा मनीराम अखाड़ा तालाब , मोरा तालाब आदि का निरीक्षण किया।
कोसुक पुल घाट के पास प्रतिमाओं को ले जाने के लिये रास्ते का स्लोप ठीक करने को कहा गया।

 

 

 

इन सभी घाटों पर प्रतिमाओं के विसर्जन में सहूलियत के लिए क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। क्रेन की मदद से ही प्रतिमा को उचित गहराई में विसर्जित किया जाएगा।इससे लोगों को प्रतिमा विसर्जन हेतु गहरे पानी में जाने की जरूरत नहीं होगी और वे सुरक्षित रहेंगे।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री तरणजोत सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी बिहारशरीफ श्री अभिषेक पलासिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

 

Other Important News