October 19, 2024

ख़बरें टी वी : जनता दरबार में नालंदा जिलाधिकारी ने 29 आवेदकों की समस्याओं को सुना…. जानिए

जनता दरबार में नालंदा जिलाधिकारी ने 29 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 29 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।
एक आवेदक द्वारा बताया गया कि दबंग पड़ोसी द्वारा उनकी रैयती जमीन पर जबर्दस्ती नाली का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कार्रवाई का निदेश दिया।

 

 

कुछ स्थानीय महिलाओं द्वारा बिहार शरीफ में उपयुक्त स्थल पर योगा हेतु शेड/हॉल का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने उपयुक्त स्थल चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की बात कही।
हरनौत के एक परिवादी द्वारा द्वारा बताया गया कि रास्ते की जमीन को पड़ोसी द्वारा अवरुद्ध किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कार्रवाई का निदेश दिया गया।

 

 

 

विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन बाधित रहने से संबंधित तीन अलग अलग मामले को लेकर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को दूरभाष पर त्वरित कार्रवाई का निदेश दिया।
कुछ मामलों की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

 

 

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

 

 

 

Other Important News