October 19, 2024

#Nalanda : जनता दरबार में नालंदा जिलाधिकारी ने 12 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…..जानिए

जनता दरबार में नालंदा जिलाधिकारी ने 12 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 12 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।
नूरसराय प्रखंड की एक महिला आवेदिका द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्रवधू उनके साथ मारपीट करती है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ को मामले की जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया।
रहुई के नवल किशोर प्रसाद द्वारा त्रुटिपूर्ण बिजली बिल में सुधार के लिए आवेदन दिया गया। जिलाधिकारी ने जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को मामले के सुनवाई का निदेश दिया।

 

 

 

 

नगरनौसा के वैरीगंज के कुछ ग्रामीणों द्वारा घरों के बीचोबीच से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार को शिफ्ट कराने का अनुरोध किया गया।जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विधुत ग्रामीण को कार्रवाई का निदेश दिया।
कुछ अन्य मामलों की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

 

Other Important News