October 19, 2024

#Nalanda : नालंदा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बिहारशरीफ में लगातार की जा रही है पेट्रोलिंग…जानिए

नालंदा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बिहारशरीफ में लगातार की जा रही है पेट्रोलिंग…

अधिकारी द्वय अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विजयादशमी के अवसर पर विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का ले रहे हैं स्वंय जायजा..

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : विजयादशमी के अवसर पर बिहारशरीफ शहर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।
इस अवसर पर भीड़ प्रबंधन, विधि व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं अर्द्धसैनिक बल बिहारशरीफ में तैनात हैं जो विगत तीन दिनों से मुस्तैदी से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

 

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा के साथ बिहारशरीफ के विभिन्न क्षेत्रों में गहन पेट्रोलिंग एवं फ्लैग मार्च कर तमाम व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ सहित अन्य पदाधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

 

Other Important News