October 19, 2024

ख़बरे टी वी – कई किसान सहित कई सरकारी कर्मी पर गिरेगी गाज, नालंदा के उप विकास आयुक्त का प्रखंड बेन व इस्लामपुर प्रखंड का औचक दौरा …

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट नालंदा –  के उप विकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा प्रखंड बेन तथा इस्लामपुर प्रखंड का औचक दौरा किया गया। बेन प्रखंड-सह अंचल कार्यालय में कुछ लिपिकों को छोड़कर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पर्यबेक्षीय पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
अंचलाधिकारी एवम बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बेन के बारे में बताया गया कि वे क्षेत्र भ्रमण में गए हुए हैं जिस पर उप विकास आयुक्त द्वारा नाराजगी जाहिर की गई तथा अनुपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया।

 

क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में लोग खेतों में पराली जला रहे हैं  जिसपर अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करें। यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया कि कोई भी किसान पराली न जला पाएं।

 

इसके पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा इस्लामपुर प्रखंड के ढोबडिहा , परसुराई में स्थानीय किसानों के साथ पराली डिस्पोजल के संबंध में बैठक की गई तथा लोगों को पराली नहीं जलाने की सलाह दी गई। इस्लामपुर प्रखंड के पी एच सी के निरीक्षण के उपरांत एम ओ आई सी को टीकाकरण पर फोकस करते हुए घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को कोरोना टीका का पहला डोज शत-प्रतिशत लोगों को लगवाना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। पी एच सी प्रभारी को 30 नवंबर तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया।

 

प्रखंड कार्यालय इस्लामपुर में विभिन्न योजनाओं की जैसे – प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, आंगनबाड़ी भवन की समीक्षा की गई तथा अपेक्षित प्रगति लाने का निदेश दिया गया।
बी पी एम जीविका को जीविका दीदी के द्वारा पौधशाला कार्य प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी इस्लामपुर को निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग से द्वितीय डोज के छूटे लोगों को फोन करवाकर दूसरा डोज लगवाना सुनिश्चित करें।

 

 

Other Important News