नीतिन नवीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नालंदा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नीतिन नवीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नालंदा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कहा यह समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात। बांकीपुर,पटना विधायक नीतिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर, मिठाईयां बांटकर और आतिशबाजी कर खुशियां मनाते हुए कहा कि यह भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है, पार्टी ने आज एक बार फिर साबित किया है कि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां मेहनत करने वाला कोई भी साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद प्राप्त कर सकता है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार को बहुत बड़ा सम्मान प्रदान किया है, माननीय नीतिन नवीन को पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन कर बिहार के समस्त कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित किया है। यह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक घटना है। जो निष्ठापूर्वक पार्टी के लिए मेहनत करता है पार्टी में उसका पदोन्नति निश्चित है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल,डा अशुतोष कुमार,साबो देवी, तेजस्विता राधा, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, अविनाश प्रसाद सिंह,जिला मंत्री अमरेश कुमार,राजू माहुरी, जिला प्रवक्ता प्रवीला देवी, प्रणव कुमार सिन्हा, मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, मुकेश कुमार, अभिनंदन पांडेय, आजाद कुमार , रौशन कुमार यादव, राजीव रंजन,ओम प्रकाश ब्रह्मचारी, आनंद कुमार, राजेश सिंह सिसोदिया, मनष्वी शर्मा, आलोक रंजन, ममता कुमारी, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, अखिलेश्वर प्रसाद, राहुल कुमार, स्वतंत्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
