October 18, 2024

#nalanda: आंगनबाड़ी केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण….जानिए

 

 

 

 

आंगनबाड़ी केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण…..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: हरनौत (नालंदा)। पटना से आए आईसीडीएस के प्रशिक्षण पदाधिकारी जया मिश्रा ने मंगलवार को स्थानीय प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 32,33, 35 , 44 व 45 का निरिक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक 14 तारिख को शून्य से 6 आयुवर्ग तक के बच्चों के वृद्धि की निगरानी की जानकारी ली।
उन्होंने वर्चुअल बैठक कर इस संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों की वृद्धि की बेहतर निगरानी करना है। बच्चों के लिए छह साल तक का समय महतवपूर्ण होता है। बच्चों की वृद्धि निगरानी के जरिए कुपोषित एवं अति-कुपोषित बच्चों की पहचान होगी।बच्चों के अभिभावकों को ससमय सुधार के लिए सही परामर्श भी दिया जा जाता है। इससे पोषण के पांच सूत्र कुपोषण मिटाने में सार्थक साबित होता है। उन्होंने कहा पौष्टिक आहार के रूप में छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध दिया जाना चाहिए। इस दौरान ऊपर से पानी भी नहीं देना चाहिए।मौके पर सीडीपीओ सीमा कुमारी , एलएस में रेणु कुमारी , बेदू कुमारी व गीता कुमारी , लक्ष्मी , रेखा , पुनम समेत अन्य मौजूद थे।

 

 

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार