October 18, 2024

#nalanda: मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की गंगा बह रही है हर क्षेत्रों में विकास…. जानिए

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की गंगा बह रही है हर क्षेत्रों में विकास….

 

 

बिहार में हो रहा है समुचित विकास:- मंत्री श्रवण कुमार।

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

ख़बरें टी वी: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत वेन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज अरावां के जफरा गांव में सामुदायिक भवन से अहरा तक गांव से दक्षिण सात लाख की राशि से नवनिर्मित पीoसीoसीo ढलाई का एवं ग्राम पंचायत अकौना के ग्राम जनारों में सूरज कुमार के घर से विकास के घर तक आठ लाख की राशि से नवनिर्मित नाला निर्माणकार्य का एवं लंगड़ी कुआं से प्रकाश पाण्डेय के घर होते हुए मेंन रोड इमली तक नौ लाख की राशि से नवनिर्मित पीoसीoसीo ढलाई कार्य का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की गंगा बह रही है हर क्षेत्रों हर वर्गों का न्याय के साथ विकास हो रहा है।गांव को स्मार्ट बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है शेष बचे कार्य पर काम जारी है।

 

 

सरकार को सभी वर्गों की चिंता है।गरीबों को हर संभव मदद करने का प्रयास बिहार की सरकार कर रही है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में विकास के क्षेत्र में हमारा बिहार देश में अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री हमेशा कहा करते हैं सत्ता बिहार की जनता ने सेवा के लिए दी है और बिहार के लोगों की खिदमत करना और न्याय के साथ विकास करना एक मात्र लक्ष्य है एवं प्राथमिकता है।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मन प्रसाद जदयू मुख्य प्रवक्ता डॉ धनंजय कु देव राजेश सिंह रामानुज सिंह अजीत सिंह कारू तांती अजय चंद्रवंशी नीरज कुमार शैलेन्द्र प ल रनवीर सिंह भगेडन पाल नागमणि प्रसाद राजकिशोर प्रसाद आलोक प्र संतोष कुमार सीताराम केवट सुधीर कुमार सुनील मांझी अमित यादव वैजनाथ सिंह विनय सिंह मुन्ना सिंह शैलेन्द्र प्र पप्पू राम शशि कुशवाहा उमाशंकर सिंह रंजन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Other Important News