• Sun. Dec 7th, 2025

@bihar: अपने विधानसभा क्षेत्र में मंत्री डॉ सुनील कुमार ने किया विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण…

Bykhabretv-raj

Aug 30, 2025

  अपने विधानसभा क्षेत्र में मंत्री डॉ सुनील कुमार ने किया विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने अपने बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र में कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के बबुरबन्ना स्थित मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत NH-31 से बिहार निजाय रोड सोहसराय हाल्ट, तूफानगंज बबुरबन्ना तक 248.75 लाख की पथ का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत रहुई प्रखंड के मिल्की पर स्थित शिलान्यास किया। रहुई प्रखंड के डिहरा गांव में रहुई NH-31 से भागनविगहा सड़क तक शिलान्यास किया। इसी क्रम में रहुई प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत NH-31 धमौली से बिहार निजाय रोड से खिरौना भाया मुबारकपुर सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि ग्रामीण सड़कों का मजबूत और बेहतर होना न केवल आवागमन को आसान बनाती है बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार का भी मार्ग प्रशस्त करती है। बिहार शरीफ के श्रम कल्याण मैदान में भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल ,सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत का अमृत काल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक गरीब मां का बेटा नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए अपने 11 साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य किए। उन्होंने देश का सर्वांगीण विकास करते हुए देश के 27 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल दिया। आज बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी के कुशल नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में एन डी ए सरकार ने महिला सशक्तिकरण हेतु बिहार की माताओं और बहनों के लिए उपहारस्वरूप मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लागू कर दिया है जो महिलाओं को स्वरोजगार के प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत बिहार के प्रत्येक घरों की एक महिला को स्वरोजगार हेतु उनके बैंक खाता में 10,000/- दिए जाएंगे, आगे उनके रोजगार को बढ़ावा देने के लिए छः महीने के भीतर दो लाख रुपए सहायता राशि के रूप में दिए जाएंगे जो वापस भी नहीं मांगे जाएंगे। इससे पहले समाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को 400/- से बढ़ाकर 1100/- रूपए करना, 125 यूनिट बिजली मुफ्त करना एवं महिलाओं को बिहार में सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण लागू करना महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है।आज एन डी ए सरकार में बिहार तेजी से विकास के पथ पर दौड़ रहा है जबकि 2005 से पहले की सरकार ने बिहार की पहचान गढ्ढों का बिहार, अपहरण उद्योग का बिहार, अंधेरे का बिहार, जंगलराज का बिहार,अशिक्षा का बिहार, गुंडागर्दी का बिहार, सामुहिक नरसंहारों का बिहार के रूप में बना रखा था।
आगे डा सुनील कुमार ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 2025 फिर से नीतिश के नारे के साथ एन डी ए को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं साथ ही बिहार शरीफ विधानसभा से फिर एक अपने बेटे,अपने भाई डॉ सुनील कुमार को भारी बहुमत से जीताकर एन डी सरकार बनाएं जो बिहार में विकास यात्रा निश्चित रूप से जारी रखेगी।अंत में उन्होंने अपने द्वारा रविवार को 10:30 बजे बिहार शरीफ के प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबा मणिराम अखाड़ा पर उन्नयन कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम में बिहार शरीफ वासियों को भावपूर्ण आमंत्रण देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया। इन मौकों पर भाजपा जिला मंत्री अमरेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू,रहुई मंडल अध्यक्ष बिट्टू कुमार सिंह, बिहार शरीफ नगर उत्तरी अध्यक्ष संदीप कुमार, बिहार शरीफ ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार,अमित शान,धीरज पाठक,रौशन कुमार यादव,सुनील कुमार,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणो एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।