हिलसा में मेधावी बच्चों को टॉपर्स वैली में किया गया सम्मानित…
कठिन मेहनत से मिलती है सफलता : डा. मानव

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा( नालंदा ) कौटिल्य नगर स्थित टॉपर्स वैली के प्रांगण में बुधवार को मेधावी छात्र छात्राओं के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया . इस दौरान मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे बच्चों को भाव भीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की गई . कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , उप मुख्य पार्षद दुर्गा कुमारी ने कहा कि कठिन मेहनत से ही सफलता संभव है . बच्चे अगर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर फ़ोकस करे तो ज़रूर अच्छे अंक आएँगे . माता पिता का सपना पूरा करने के लिए ज़रूर ईमानदारी से कोशिश करें , कामयाबी आपको मिलेगी . संचालक विकास कुमार , चंदन कुमार ने कहा कि जाँच परीक्षा में सफल आने वाले सभी छात्र छात्राओं को संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया जाता है . इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है . कार्यक्रम में दर्जनों छात्रों को मेडल, डायरी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया . मौक़े पर गुड्डू कुमार, ई. सुमन कुमार, सत्येंद्र कुमार, ई. अमित कुमार, पवन कुमार, नवल किशोर, राकेश कुमार छोटू, रजनीश कुमार शर्मा, चंदन कुमार समेत कई शिक्षाविदो ने अपने विचार व्यक्त किए .
