October 19, 2024

#Nalanda: जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई बैठक… जानिए

 

 

 

 

नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई बैठक…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई बैठक का मुद्दा आगामी 31 अक्टुबर को मानए जाने वाले देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व इंदिरा गाँधी जी की पुण्यतिथि एवं साथ ही देश के लौह पुरुष स्व सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को अच्छे ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया ,इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि ज्योति कुमार ने की बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा की संयोग से 31 अक्टुबर को ही हमारे दोनों नेता जिन्हें पूरा विश्व एक को आयरन महिला एवं दूसरे को लौह पुरुष के नाम से जानती है।

 

 

इसी दिन एक की जयंती तो दूसरे की पुण्यतिथि पड़ती है ,दिलीप कुमार ने कहा की इस दिन सभी प्रखंड अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारिगण एवं सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ,
जिलाध्यक्ष रवि ज्योति कुमार एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की इस जयंती एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम को हमलोग श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनायेंगे ….

 

 

 

दोनों ने आज से ही कार्यक्रम की रूप रेखा बनाने में अपनी सहमति जताते हुए कहा की दिनांक 31 अक्टुबर को इस कार्यक्रम में सिरकत करने बिहार प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री अनुराग चंदन जी एवं पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष सह मण्डल कमीशन के मुख्य सूत्रधार स्व बी पी मण्डल जी के पौत्र श्री शशि कुमार यादव जी भी जिला के कांग्रेसियों के बुलावे पर राजेन्द्र आश्रम आयेंगे एवं दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे ,

 

 

रवि ज्योति कुमार ने बताया की दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत दोनों नेताओं के जीवनी पर एक विचार गोष्ठी का निर्णय लिया गया है इस विचार गोष्ठी में आगत अतिथि भी विस्तार से उनके जीवनी पर चर्चा करेंगे तत्पश्चात् जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उनकी जीवनी पर चर्चा में भाग लेंगें ।

 

 

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह अजीत कुमार आई टी सेल के अध्यक्ष उदय कुशवाहा सेवादल अध्यक्ष बच्चू प्रसाद महानगर अध्यक्ष महताव आलम गुड्डु संजय पासवान मो उष्मान गनी अशोक कुमार संतोष कुमार बिरेन्द्र सिंह के अलावे कई पदाधिकारी मौजूद थे ।

 

 

 

Other Important News