October 18, 2024

#nalanda: जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं …. की बैठक… जानिए

जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं …. की बैठक…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज दिनांक 12 अप्रैल को नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ में सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु के अध्यक्षता में हुई|कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्लामपुर के विधायक राकेश कुमार रौशन ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता नालंदा लोकसभा से INDia गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी संदीप कुमार सौरभ को विजई बनाने के लिए कटिबद्ध है |उन्होंने कहा कि यह चुनाव मोदी नहीं मुद्दे की है|पूरा देश की आवाम राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी, सहित India गठबंधन के नेताओं की और आशा भरी निगाह देख रही है|उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है स्वतंत्र संस्थाएं परतंत्र हो चुकी है|बिहार के आशा और किरण आदरणीय नेता तेजस्वी जी ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में विकास की एक नई लकीर खींची है |17 महीने में 5 लाख युवाओं को नौकरी, नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देना, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को वेतन में वृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य,बेहतर शिक्षा उनके 17 महीना की उपलब्धियां हैं|तेजस्वी जी के द्वारा किए गए विकास के बदौलत नालंदा के साथ साथ पूरा बिहार जीतेंगे|जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह के नेतृत्व मे नालंदा लोक सभा निश्चित फतह करेंगे|प्रधान महासचिव श्री सुनील यादव ने कहा कि नालंदा लोकसभा में एनडीए की हार तय है|नीतीश कुमार जी को अपने राजनीतिक अस्त का ज्ञान हो चुका है |इसलिए टेंशन में अनाप-शनाप बोल रहे हैं|उन्होंने नवादा जाने के क्रम में आज के रोड शो के बारे में कहा कि नालंदा के साथ-साथ वह बिहार के सभी सीटें हार रहे हैं|इसी घबराहट में वह बस यात्रा कर रहे हैं |यह उनकी अंतिम राजनीतिक रोड शो है|इस मौके पर पूर्व विधायक पप्पू खान, श्री अनिल महाराज, निधि शर्मा, पप्पू यादव, दीपक कुमार सिंह, खुर्शीद अंसारी,रामाशीष चौधरी, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मनोज यादव, कल्लू मुखिया, जीतु यादव, अजीत गोप , मोहम्मद कमर रिजवी, अजय चंद्रवंशी, गुड्डू यादव, विजय यादव, मनोरमा रानी, बजरंगी कुशवाहा, अरविंद शर्मा, विनोद यादव, पवन यादव, बृज किशोर मेहता, आलोक कुमार तनु, शशिकांत कौशल सहित साइको कार्यकर्ता मौजूद है।

Other Important News