October 19, 2024

खबरें टी वी : जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर के द्वारा राजगीर के आर आर आई सी में प्रकाश पर्व उत्सव की तैयारी हेतु बैठक …. जानिए पूरी ख़बर

 

जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर के द्वारा राजगीर के आर आर आई सी में प्रकाश पर्व उत्सव की तैयारी हेतु बैठक की गई।

राजगीर में आगामी 3 नवंबर से प्रकाश पर्व का आयोजन किया जाना है

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई शुभम् की रिपोर्ट :   आज दिनांक 28/9 /2022 को जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर के द्वारा राजगीर के आर आई सी सी में आगामी प्रकाश पर्व पर मनाई जाने वाली महोत्सव की तैयारी हेतु बैठक की गई इसमें निम्न जानकारी एवं आदेश दिए गए:-*

*1. प्रकाश पर्व आयोजन प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को प्रकाश उत्सव के समय राजगीर में दूसरे देशों से आए एन आर आई मेहमानों की सुरक्षा तथा आवासन की व्यवस्था का अनुरोध किया।*

*2 जिला पदाधिकारी ने प्रकाश पर्व पर राजगीर में गुरुद्वारे के आस-पास साफ-सफाई, फोगिंग तथा एन्टी लार्वा का छिड़काव कराने का निदेश नगर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया।*

*2.जलापूर्ति के कारण सड़कों पर हुए खड्डों को ठीक करने के आदेश भी दिए गए।*

*3.नगर परिषद के गेस्ट हाऊस में एन आर आई को ठहराने की व्यवस्था करने के निदेश दिए गए।*

*4.गुरुद्वारे में अवाध बिजली आपूर्ति करने के निदेश कार्यपालक अभियंता विद्युत को दिया गया।*

*5.गारबेज डिस्पोजल कराने की व्यवस्था नगर परिषद को दी गयी।*

*6.गुरुद्वारे के पास पार्किंग स्थल ठीक करने के निदेश भी नगर परिषद को दिया गया।*

*7.मेडिकल टीम की व्यवस्था सिविल सर्जन को करने तथा पीने के पानी की व्यवस्था पानी टैंकर से करने का निदेश लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण को दिया गया।*

*8.प्रकाश पर्ब पर कुल 400एन आर आई तथा 400 सेवादार की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।*

Other Important News