October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा विश्वविद्यालय में “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह कल यानी 25 फरवरी को …… . जानिए पूरी खबर

नालंदा विश्वविद्यालय में “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह…..

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य कुमार की रिपोर्ट – “आज़ादी का अमृत महोत्सव” समारोह श्रृंखला के तहत नालंदा विश्वविद्यालय में कई कार्यक्रमों के आयोजन करने की योजना है। श्रृंखला का पहला कार्यक्रम दिनांक 25 फरवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। “आजादी का अमृत महोत्सव” भारत सरकार द्वारा देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक मत्त्वपूर्ण पहल है। इस उत्सव का उद्देश्य नालंदा के छात्रों में भारत के गौरवशाली अतीत और देश में हुई प्रगति के 75 साल के प्रति जागरूकता लाना है। नालंदा के छात्र इन आयोजनों के माध्यम से को भारत के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से रूबरू होंगे। समारोह का आयोजन नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित सभागार में होगा। कल के इस कार्यक्रम में भरतनाट्यम की विख्यात नृत्यांगना सुदीपा घोष अपने नृत्य की प्रस्तुती देंगी। इ सके बाद छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती होगी। इस समारोह में नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 32 देशों के छात्र भाग लेंगे।

 

 

आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए माननीय कुलपति प्रो सुनैना सिंह ने कहा, “इस उत्सव के माध्यम से हम भारत की उस गौरवशाली ज्ञान-परंपरा को पुनर्स्मरण करते हैं जो कई सहस्राब्दियों से इस देश की विरासत हैं। यह उत्सव इस बात पर भी विचार करने का एक अवसर है कि हम एक बहुध्रुवीय विश्व में कैसे सामंजस्यपूर्वक रह सकते हैं।”

नालंदा विश्वविद्यालय का एक उद्देश्य वर्तमान युवा पीढ़ी का समेकित विकास करना और उन्हें भविष्य के ज्ञान परंपरा के नेतृत्व की ओर प्रेरित करना है। कुलपति प्रो. सुनैना सिंह के निर्देशन में नालंदा विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और अनुसंधान केंद्रों में मास्टर्स प्रोग्राम, ग्लोबल डॉक्टरेट के साथ साथ विभिन्न अल्पकालिक कार्यक्रमों का समन्वय करते हुए एक नवोन्मेषी शैक्षणिक संकल्पना साकार हो रही है। विगत वर्षों में हुए उत्तरोत्तर विकास से ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के इस नए अवतार की आधारशिला सुदृढ़ हुई है। यह विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे बड़े नेट जीरो परिसरों में से एक के रूप में उभर रहा है।

 

Other Important News