October 19, 2024

ख़बरे टी वी – तटबंधों के कटाव तथा गावों में पानी घुसने के कारण कई लोगों को विस्थापित किया…

 

Khabre Tv – 9334598481 – जिले के नदियों में जलाधिक्य से हुए बाढ़ की स्थिति के कारण कई इलाकों में सड़कों तथा तटबंधों के कटाव तथा गावों में पानी घुसने के कारण कई लोगों को विस्थापित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सामुदायिक रसोई का भी संचालन किया जा रहा है।
बिहारशरीफ में उच्च विद्यालय बड़ी पहाड़ी में दिनांक 02/10/2021 के रात्रि में 80 लोगों को तथा दिनांक 03/10/2021के दिन में120 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
इसी प्रकार रहुई स्थित उच्च विद्यालय रहुई,मध्य विद्यालय खिरौना,मध्य विद्यालय कुतुबपुर तथा प्राथमिक विद्यालय मोइहिद्दीनपुर में दिनांक 02/10/2821के रात्रि में 160 लोगों को तथा दिनांक 03/10/2021के दिन में 1425 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
बिंद प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय,बिंद में दिनांक02/10/2021के रात्रि में530 लोगों को तथा 03/10/2021 के दिन में 2543 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
कटरीसराय अंचल अंतर्गत कटौना गांव में 27 परिवारों को सुखा राशन उपलब्ध कराया गया।
इसी क्रम में जिला प्रशासन नालंदा द्वारा सरमेरा अंचल को 2000 फूड पैकेट तथा रहुई अंचल को 1000 फूड पैकेट वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया है।सभी अंचलाधिकारियों को आपदा शाखा से फूड पैकेट ले जाकर वितरण करने के निदेश दिए गए हैं।जिला पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्त सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों क्षेत्र भ्रमण कर बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।
नदियों के जल स्तर तथा मौसम विभाग के सूचना पर निगरानी रखी जा रही है।

Other Important News