October 19, 2024

ख़बरें टी वी : गंगा उद्वह योजना से जुड़े जल संसाधन तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के कार्यपालक अभियंता को दिए गए कई निदेश….. जानिए पूरी ख़बर

गंगा जल आपूर्ति की की गयी आर आई सी सी राजगीर में समीक्षा.. 

गंगा उद्वह योजना से जुड़े जल संसाधन तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के कार्यपालक अभियंता को दिए गए कई निदेश….

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : सत्यम की रिपोर्ट : आज दिनांक 28/09/2022 को जिला पदाधिकारी नालन्दा श्री शशांक शुभंकर के द्वारा आर आई सी सी राजगीर में गंगा जल आपूर्ति की समीक्षा की गई जिसमें निम्न जानकारी तथा आदेश दिए गए :-

*1.जापानी मंदिर संप से जलापूर्ति की जाने की जानकारी दी गयी।जलापूर्ती की क्वालिटी चेकिंग भी कर लेने की जानकारी दी गई।*

*2.राजगीर के पुराने 01 से 19 वार्ड तक जल आपूर्ति की पूर्ण होने की जानकारी दी गयी।सुबह एवं शाम दो बार गंगा जल की आपूर्ति की जा रही है।*

*3.बताया गया कि जापानी मंदिर के पास बाला संप फल्गु नदी से भी जोड़ा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर फल्गु के पानी का भी इस्तेमाल किया जा सके।*

*4.बताया गया कि पुराने वार्डों के कुल 8031घरों में कल से दो बार गंगा जल की आपूर्ति की जाएगी।*

*5.कुंड के आस-पास के सभी होटलों में एक सप्ताह के अंदर जलापूर्ति करने के निदेश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।*

*6.वार्ड 7,8 एवं 9 में दिनांक 20/09/2022 से जलापूर्ति की जाएगी।*

*7.जिला पदाधिकारी ने पूछा कि क्यों नहीं पूर्व वैठक में दिए गए निदेश के बाबजूद छूटे 478 घरों में अब तक जलापूर्ति की गई?इन छूटे घरों में एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति करने के निदेश दिए गए।*

*8.जिला पदाधिकारी ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजगीर को निदेश दिया कि पुनः सभी घरों का सर्वे करें और देखें कि कोई घर छूटा तो नहीं?*

*9.नालंदा विश्वविद्यालय तथा पुलिस अकादमी के पास जलापूर्ति का कनेक्शन करा दिया गया है।*

*10चक रसूल में पाइप बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है तथा स्टोरेज टैंक दिसम्बर तक पूर्ण होने की जानकारी दी गयी।*

*11.वेणु बन तक पाइप लाइन बिछ गया है तथा नेचर सफारी एबं जू-सफारी में पाइप बिछाने का कार्य थोड़ा बाकी है।*

*12.जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर को निदेश दिया कि राजगीर के चिन्हित 82 होटल मालकों/प्रबंधकों के साथ वैठक कर वहां संप बनवाना सुनिश्चित करवाएं।*

*13.गुरुद्वारा के संप को जलापूर्ति से कनेक्ट करने के निदेश दिए गए।*

*14.कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण को जलापूर्ति हेतु सड़कों की खुदाई को ठीक करने तथा सभी लीकेज को ठीक करने के निदेश दिए गए।*

Other Important News