October 18, 2024

#nalanda: पिस्तौल के साथ धराया महादलित युवक, जांच में जुटी पुलिस… जानिए

 

 

 

 

 

पिस्तौल के साथ धराया महादलित युवक, जांच में जुटी पुलिस….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: हरनौत(नालंदा) स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटी मुढ़ारी गांव से पुलिस ने एक महादलित युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद होने की चर्चा है। मौके पर उसे छुड़ाने चार अन्य युवक भी पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया। पर बाद में पूछताछ के बाद छोड़ देने की जानकारी मिली।
स्थानीय सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले छोटी मुढ़ारी के महादलित टोला से एक बारात जाने वाली थी। उसी दौरान युवक का पिस्तौल साफ करते और उसे लहराते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वह युवक गांव के रंजन मांझी का पुत्र बताया जाता है। रंजन मांझी यात्री वाहन के ड्राईवर का काम करता है।
वहीं इस संबंध में एसएचओ मो. अबू तालीब अंसारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके बाद जानकारी दी जायेगी।

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

 

 

Other Important News