October 19, 2024

#Nalanda : संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल मे जीवंत प्रार्थना सभा एवं डांडिया उत्सव का आयोजन…. जानिए

प्रार्थना सभा सह डांडिया उत्सव का आयोजन….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : बिहार शरीफ सकुनत रोड, खंडकपर संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल मे जीवंत प्रार्थना सभा एवं डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत गायत्री मंत्र सह गणेश वंदना के साथ किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने नव दुर्गा रूप धारण कर समाज को यह संदेश दिया की …..

 

 

अपनी धरा को दुर्योधन एवं दुर्जन मुक्त करना है। धरा का श्रृंगार प्रकृति है और इस प्रकृति का प्रतिक नारि शक्ति है। इस अवसर पर कुछ स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। कलश डेकोरेशन के विजेता वर्ग सप्तम की राध्या, डांडिया स्टिक डेकोरेशन प्रतियोगिता के लिए वर्ग द्वितिय की अमृता,

 

 

वर्ग छः की राजनंदनी एवं वर्ग नवम्-बी की सोनाक्षी को विजेता घोषित किये गये। परिधान प्रदर्शन प्रतियोगिता की विजेता वर्ग नर्सरी की राधिका, चतुर्थ की सफन सफा एवं अष्ठम् की रश्मि चौधरी रही। सर्वोत्तम गायन के लिए वर्ग दशम की अंजलि को पुरुस्कृत किया गया।

 

 

रंगोली प्रतियोगिता के लिए वर्ग अष्ठम की अनु वर्मा, शिखा सिन्हा, वर्ग पंचम की संस्कृति गुप्ता एवं अनुष्का विश्वाश को पुरुस्कृत कुया गया। सर्वोत्तम ग्रुप डांस प्रतियोगिता के लिए वर्ग पंचम की रिया, शौम्या गुप्ता अनिशा राज वर्षा सिन्हा, सौम्या सलोनी ,

 

 

मुस्कान रानी, अधीरा यादव आयुषी रानी एवं रचना कुमारी को पुरुष्कृत किया गया। विद्यालय सचिव, निदेशिका, प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्राओं के लिए फलाहार वितरण किये एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाये दिये।

 

 

 

Other Important News