October 19, 2024

ख़बरे टी वी – एक दिवसीय जागरूकता – सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार हरदेव भवन में आयोजित किया गया। उप विकास आयुक्त नालंदा श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा इस कार्यशाला का उद्घाटन किया… जानिए पूरी खबर

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – शुभम की रिपोर्ट  – लिनाक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान,पटना , राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम तथा मत्स्यपालन विभाग,पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से

 

 एक दिवसीय जागरूकता – सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार हरदेव भवन में आयोजित किया गया।
उप विकास आयुक्त नालंदा श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा इस कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।
कार्यशाला में पावर प्रेजेंटेशन से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी कार्यशाला में उपस्थित पैक्स सचिव, मत्स्यजीवी संघ के मंत्री व सदस्यों को दी गई।

 

 

मत्स्य उत्पादन,वितरण तथा विपणन के लिए उपलब्ध संयंत्रों की जानकारी दी गई ताकि मत्स्य उत्पादकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके।मत्स्य पालन को उद्योग के दर्जे के मद्दे नजर इसमें संभावित संभावनाओं के उपभोग की जानकारी दी गई।
बताया गया कि मत्स्य उत्पादन में भारत पूरे विश्व में द्वितीय स्थान पर है तथा यहां पूरे वैश्विक मत्स्य उत्पादन के 6.3 फीसदी मत्स्य का उत्पादन किया जाता है।

 

 

 

मत्स्य निर्यात से प्रति वर्ष 4500 करोड़ रुपए की आय देश को प्राप्त होती है।देश के कृषि निर्यात में मत्स्य निर्यात का हिस्सा 19 फीसदी है।कार्यशाला में मत्स्य उत्पादन के विभिन्न आयामों पर जानकारी दी गई।मत्स्य पालन हेतु वांछित अनुदान तथा वित्तीय पोषण की भी जानकारी कार्यशाला में दी गई।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि आज के कार्यशाला से किस तरह मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जाय इससे न सिर्फ मत्स्य उत्पादक बल्कि मत्स्य विभाग भी वाकिफ होंगें तथा नालंदा में भी मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

Other Important News