• Sat. Feb 14th, 2026

#bihar: नालन्दा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए कानूनी सहायता की जानकारी…

Bykhabretv-raj

Feb 14, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नालन्दा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए कानूनी सहायता की जानकारी…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालन्दा – इसलामपुर प्रखंड के खुदागंज थाना अन्तर्गत वैरा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ( आयुष्मान आरोग्य मन्दिर ) में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली , बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार . नालन्दा विधिक सेवा प्राधिकार एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति हिलसा के संयुक्त तत्वावधान में नालन्दा प्राधिकार के जिला जज गुरुविन्दर सिंह मलहोत्रा व सचिव राजेश कुमार गौरव एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति हिलसा के अध्यक्ष सह एडीजे आलोक कुमार पाण्डेय एवं सचिव सह एसडीजेएम शोभना स्वेतांकी व पैनल अधिवक्ता विजय कुमार तथा हिलसा अनुमंडल कार्यालय स्थित लीगल सर्विसेज क्लीनिक में प्रतिनियुक्त पीएलवी आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका विषय नालसा मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग अक्षम व्यक्तियो के लिए कानूनी सेवा योजना 2015 पर कानूनी जानकारी मुहैया करायी गयी /
इस जागरूकता शिविर में सर्वप्रथम पीएलवी आलोक कुमार ने परिचय सत्र के दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन व कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका गठन 1987 मे तो हुआ जरूर लेकिन विधिवत रूप 9 नवम्बर 1995 से कार्य प्रणाली पूरे देश में कार्य करने लगा /
इसका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, बंचित ,असहाय , आर्थिक रूप से कमजोर , बिकलांग, महिला ,पुरुष , बच्चे , चिकित्सा , अनुसूचित जाति ,जन जाति इत्यादि को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है साथ ही साथ समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कराना है /
पैनल अधिवक्ता विजय कुमार ने मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के लोगों को सभी सरकारी अस्पतालो में सुरक्षा ,चिकित्सा सुविधा , एवं प्राधिकरण एवं न्यायालयों में कानूनी सहायता बिल्कुल नि शुल्क है/
इनके लिए कानूनी अधिकार भी दिये गये हैं जिसमें संवैधानिक अधिकार के तहत अनुच्छेद 14 , 21, एवं 39 A प्रमुख है /
इनके सुविधा का लाभ दिलाने के लिए नियुक्त पीएलवी मदद करते हैं /
सरकारी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रो पर मानसिक स्वास्थ्य, स्क्रीनिंग, परामर्श, काउंसेलिंग और प्राथमिक इलाज किया जाता है /
सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जो स्वास्थ्य केन्द्रो पर ओपीडी, आइपीडी सेवा, दवा , योग समर्थन प्रदान करते हैं /
मानसिक बीमारी व मानसिक अक्षम व्यक्तियों को विकलांगता प्रमाण पत्र के तहत शामिल किया जाता है /
इस प्रमाण पत्र से सभी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त होता है /
देश में कई सरकारी अस्पतालों में . समुदाय आधारित पुनर्वास और देखभाल केन्द्र संचालित है /
जिला स्तर पर डीएल एस ए बिहार शरीफ कार्यालय में साधारण आवेदन दिया जा सकता है /
इसके लिए जरूरी कागजात आवश्यक है /
अन्त में पीएलवी आलोक कुमार ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे मै जानकारी देते हुए कहा कि 14 मार्च 2026 को बिहार शरीफ एवं हिलसा कोर्ट परिसर मे आयोजित किये जायेंगे जिसमें सभी तरह के सुलहनीय मामलों व अन्य मा मलों का निष्पादन किया जायेगा /
साथ ही साथ भारत के सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत नालसा मध्यस्थता 2 मेडियेशन फोर द नेशन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें दिनांक 1 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक चलेगा इस अभियान के तहत अधिक से अधिक सुलह समझौते के मामले की सुनवाई हो रही है /
 इस कार्य क्रम में डा० कल्पना सिन्हा (आयुष) , राकेश सिंह सीएचओ , संतोष कुमार सीएचओ , चन्दन राजा सीएचओ, हिमांशु कुमार सीएचओ , विमला कुमारी एएनएम , संगम सरिता एएनएम आर ,पुनम कुमारी आशा , संजु कुमारी आशा , सुषमा प्रभा आशा , गीता कुमारी आशा , संजु कुमारी आशा , संगीता कुमारी , अनुभा रानी , स्मिता कुमारी , रिंकु कुमारी, सीताराम महतो , नारायण यादव , आशिष कुमार , पशुपति रविदास /