October 18, 2024

#nalanda: सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले मजदूर दिवस मनाया… जानिए

 

 

 

 

 

 

सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले मजदूर दिवस मनाया

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज दिनांक 1 मई को सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूर दिवस के अवसर पर कारखाना के नियमित रेलवे कर्मचारी एवं प्राइवेट कर्मचारियों ने टाइम ऑफिस के पास कार्य के पूर्व इकट्ठा होकर इसीआरकेयू शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा के नेतृत्व में सबसे पहले अमर शहीदों के याद में शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया। शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा ने सभी मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन विश्व भर में मजदूर दिवस मजदूरों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मनाया जाता है। रेल के नियमित कर्मचारियों के लिए यूनियन लगातार आवाज उठाते रही है तथा उन्हें आवश्यक सुविधा मुहैया कराते रही है। परंतु सडिमका हरनौत में ठेकेदार के अंदर काम कर रहे लगभग 500 प्राइवेट मजदूर का आवाज कोई भी नहीं उठाता है।

 

 

क्योंकि जो भी मजदूर अपने वेतन, छुट्टी, कार्य घंटे, सुरक्षा उपकरण आदि समस्याओं का बात अपने ठेकेदार से करता है, उसे अगले दिन से काम से हटा दिया जाता है। इस प्रकार ठेकेदार लोग कर्मचारियों का लगातार आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से शोषण करते रहते हैं। मजदूरों को 12-12 घंटे तक प्रतिदिन काम लेने के बावजूद भी उनके साप्ताहिक छुट्टी का पैसा नहीं दिया जाता है। मजदूरों के आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दिया जाता है। जबकि यहां कार्य करने वाले अधिकतर मजदूर कुशल कारीगर के रूप में कार्य करते हैं। मजदूरों को बैंक खाते के बजाय हाथ में नगद पेमेंट किया जाता है। जिसके द्वारा इनका आर्थिक शोषण किया जा सके। मजदूरों का श्रमिक पोर्टल पर डाटा रखने का प्रावधान है। परंतु ज्यादा मजदूरों से काम तो लिया जाता है मगर इनका रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।

 

 

यदि इन मजदूरों का श्रमिक पोर्टल पर रिकॉर्ड रखकर बैंक खाते के माध्यम से पेमेंट किया जाए तो इनका शोषण होने का संभावना कम हो जाएगा। कुछ ठेकेदार एक ही मजदूर का कई शाप में श्रमिक पोर्टल पर रिकॉर्ड रखें हैं। श्री मिश्र ने प्राइवेट मजदूर को आश्वासन दिया कि आज मजदूर दिवस पर इसीआरकेयू संकल्प लेता है कि सडिमका हरनौत में कार्यरत रेल के नियमित मजदूरों के साथ-साथ प्राइवेट मजदूर के हितों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए आवश्यक आवाज उठाया जाएगा। इसी क्रम में ईसीआरकेयू का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष बच्चा लाल प्रसाद तथा डीटीजीएम पवन कुमार मौजूद थे मुख्य कारखाना प्रबंधक से मिलकर मजदूरों के हितों से संबंधित ज्ञापन सौंपा एवं विस्तृत चर्चा किया।

 

 

8 सूत्री ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया था कि कर्मचारियों को उचित परिचय पत्र जारी किया जाए। सुरक्षा उपकरण यथा जूता, हैंड ग्लब्स, हेलमेट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करना। सप्ताह में 48 घंटा कार्य के अनुसार दैनिक कार्य घंटा निर्धारित किया जाए तथा अतिरिक्त कार्य के लिए ओवरटाइम का पेमेंट किया जाए। मजदूरों को वेतन के साथ साप्ताहिक छुट्टी दिया जाए। सरकार के निर्देशानुसार और अकुशल और कुशल श्रमिकों को उनके लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम किसी भी हालत में नहीं दिया जाए तथा मजदूरों को कार्य कुशलता के आधार पर उनके पेमेंट में वृद्धि किया जाए। मजदूरों के मजदूरी का पेमेंट उनके बैंक खातों के माध्यम से किया जाए।

 

 

सभी मजदूरों का श्रमिक पोर्टल पर रिकॉर्ड दर्ज किया जाए ।
मई दिवस समारोह में उपरोक्त के अलावा शाखा अध्यक्ष महेश महतो, उपाध्यक्ष प्रमोद गौतम, रंजीत कुमार, संयुक्त सचिव राकेश रंजन, सहायक सचिव विपिन कुमार, संगठन सचिव गिरिजा प्रसाद बासुकीनाथ उपाध्याय सतीश कुमार ,अशोक कुमार,मंजय कुमार, रमेश राम,प्रकाश मिश्रा, रामाशीष पासवान, अखिलेश कुमार सहित सैकड़ो रेल के नियमित कर्मचारी एवं प्राइवेट कर्मचारी उपस्थित थे।

Other Important News