October 19, 2024

ख़बरें टी वी : कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी वर्षगांठ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 को आयेंगे पटना…. जानिए

कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी वर्षगांठ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 को आयेंगे पटना: भाजपा, नालंदा

 

 

 

 

 

पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी: 9334598481 : भाजपा नालंदा के जिलाध्यक्ष, ई रविशंकर प्र. सिंह ने जिला मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता करके बताया के, भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह स्व. कैलाशपति मिश्र की 100वी जयंती को बिहार भाजपा जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी! इसके तहत लगातार एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा! पूरे महीने चलने वाले इन कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटना के बापू सभागार में स्व. मिश्र जी की जन्म जयंती के मौके पर 5 अक्टूबर को होगी! भाजपा नालंदा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में 5 अक्टूबर को पटना जाएंगे, इसके लिए सभी व्यवस्था कर जिले की टोली बना ली गई है! तत्पश्चात, हम सभी नालंदा वासी बापू सभागार में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और कमेटी सदस्य और प्रदेश के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे! इसके अलावा, सभी जिलों में भी समारोह आयोजित कर जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही स्व. कैलाशपति जी के जीवन पर प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, ताकि लोगों को उनके द्वारा किए कार्यों की जानकारी मिल सके!
साथ ही, नालंदा जिले में भाजपा के नेता और मंडल महामंत्री सोनम सिंह को दिन दहाड़े गोली मारे जाने पर, ई रविशंकर ने बिहार सरकार और प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए जमकर लताड़ा! उन्होंने कहा, बिहार में जंगलराज वापिस आ चुका है, आज भाजपा नेता के ऊपर गोली चलती है, कल एक और नेता की मौत होती है कभी डॉक्टर का अपहरण हो जाता है कभी आम जनता मारे जाते हैं ये सब चल क्या रहा है बिहार में, ये जंगलराज नहीं तो क्या है? इस प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, नालंदा लोकसभा प्रभारी कुमार राघवेंद्र, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सूरज पांडे, नालंदा जिला महामंत्री शैलेंद्र कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे!

Other Important News