October 19, 2024

खबरें टी वी : श्री कृष्ण जन्माष्टमी सह भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर बिहार शरीफ के गढ़पर ठाकुरबाड़ी में आधी रात को झूलन का आयोजन …… जानिए पूरी ख़बर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी सह भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर बिहार शरीफ के गढ़पर ठाकुरबाड़ी में आधी रात को झूलन का आयोजन

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ अजीत कुमार सिंह की खास रिपोर्ट : बिहार शरीफ के गढ़पर मोहल्ले में ठाकुरवाड़ी मंदिर में भगवान कृष्णा के जन्मोत्सव के अवसर पर झूलन का आयोजन किया गया।

 

जहां आधी रात होते ही लोगो ने भगवान श्री कृष्ण की जय जय कार करने लगे और झूला झुलाने लगे। यह कई वर्षो पुरानी परम्परा को यहां के निवासी निभाते आ रहे है, ये लोग भगवान को कुल देवता ठाकुर जी के नाम से पूजा अर्चना करते है।

 

 

मैं आपको बता दू भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बारे में लोगो की धारणा है की भगवान कृष्ण आधी रात को जन्म लिए थे और इसी वजह से विश्व में हिंदू धर्म को मानने वाले श्रद्धालु आधी रात होते ही बाल गोपाल श्री कृष्ण की झूले पर झूलाते हैं, उनको भोग लगाया जाता है ….

 

 

तथा इस खुशियों में लोग सोहर व गीत गाकर भगवान के जन्म की उत्सव मनाते हैं, हर घर में प्रसाद व मिठाइयां बांटी जाती है , यह क्षण लोगों के मनों को भाव विभोर कर देता है …..

 

 

लगता है सचमुच किसी बालक का धरती पर जन्म हुआ और उसे यशोदा रूपी माये लोरी और गीत सुनाकर झूले को झूला रही हो।

 

 

Other Important News