October 19, 2024

ख़बरे टी वी – जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा जी का आगमन नालंदा में…..

25 -26 को उपेंद्र कुशवाहा नालंदा में….

Khabre Tv – 9334598481 – ब्यूरो रिपोर्ट – जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री उपेंद्र कुशवाहा जी का आगमन नालंदा में 25 एवं 26 सितंबर 2021 को होगा। 25 सितंबर को नगरनौसा में जिला जदयू के बैनर तले उनका स्वागत होगा उसके बाद चंडी होते नूरसराय पहुंचेंगे। नूरसराय के खेवन बीघा 3 मृतक परिवार के परिजन से भेंट करेंगे। नूरसराय में ही भोजन होगा उसके बाद आशा नगर में जदयू कार्यकर्ता अनुज रजक के मृत्यु पश्चात उनके परिजन से भेंट करेंगे एवं आशा नगर में ही जनसभा होगा।

कारगिल पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं रानाबीघा मोड़ पर जगदेव बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।
नालंदा में उपेंद्र कुशवाहा जदयू के कार्यक्रमों, नीतियों एवं नीतीश कुमार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं में जहां जोश भरेंगे एवं उनका उत्साहवर्धन करेंगे। यह जानकारी जदयू के जिला अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर एवं प्रवक्ता डॉ शशिकांत कुमार टोनी ने संयुक्त रूप से दी।

Other Important News