BR24D0022892 -REG. BY CENTRAL GOVT.

#nalanda: शोषितों वंचितों पिछड़ों के लिए हमेशा संघर्षरत थे जगदेव बाबू:- जदयू

 

 

 

 

 

शोषितों वंचितों पिछड़ों के लिए हमेशा संघर्षरत थे जगदेव बाबू:- जदयू

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें टी वी: नालन्दा जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड नालंदा के द्वारा बिहार लेलिन जगदेव बाबू की जयंती मनाई गई कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो अरशद बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव ने कहा कि जगदेव बाबू के सपनों को साकार कर रहें हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जगदेव बाबू ने सभी वर्गों के समुचित विकास की बात की थी वे हमेशा शोषितों वंचितों पिछड़ों गरीबों के हितों अधिकारों की लड़ाई लड़े।उन्होंने कहा था,जिस लड़ाई की बुनियाद आज मैं डाल रहा हूं, वह लंबी और कठिन होगी. चूंकि मैं एक क्रांतिकारी पार्टी का निर्माण कर रहा हूं, इसलिए इसमें आने और जाने वाले की कमी नहीं रहेगी परंतु इसकी धारा रुकेगी नहीं इसमें पहली पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे तथा तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे. जीत अंततोगत्वा हमारी ही होगी। बिहार में न्याय के साथ विकास कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जगदेव बाबू के सपनों को साकार किया है बिहार में समाज में अंतिम पायदान पर बैठे लोगों का समुचित विकास हुआ है।इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह विनय कुमार सिंह महासचिव अरविंद कुमार प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा युवाध्यक्ष राहुल रंजन कुशवाहा छात्र अध्यक्ष सन्नी पटेल संजय पासवान जनार्दन पंडित निशांत चंद्रवंशी पप्पू खां रोहेला रोहित कुमार संजय प्र कुशवाहा उपेन्द्र दिलवाला आदित्य कुमार सन्नी महतों रोहित कुमार संजीत यादव पवन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।