• Wed. Dec 10th, 2025

@biHar: नीतीश सरकार में बिहारी कहलाना गौरव और सम्मान की बात:- मंत्री श्रवण कुमार

Bykhabretv-raj

Jun 13, 2025

 

 

 

 

 

नीतीश सरकार में बिहारी कहलाना गौरव और सम्मान की बात:- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

@ख़बरें टी वी: बिहारशरीफ नगरनिगम के वार्ड नं 47 साठोपुर में 39 लाख की राशि से नवनिर्मित पी सी सी ढलाई एवं नाला निर्माण कार्य का विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं साठोपुर उत्तर टोला में 59 लाख की राशि से स्वीकृत तालाब उड़ाही एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है ।38 लाख लोगों को बिहार में रोजगार से जोड़ा जा रहा है।देश का पहला राज्य बिहार है जहां एकसाथ 41 हजार महिलाओं को पुलिस बल में नौकरियां दी गई।10 लाख युवाओं को बिहार में नौकरी दी गई। हमारी सरकार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है।अब बिहार विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं। बिहार की योजनाओं का अनुसरण प्रदेश की कई सरकारें कर रही है।बिहार ने अंधकार युग को पीछे छोड़ दिया है।आज नीतीश कुमार ने बिहार के एक-एक गांव को रोशन किया है। उनके इन कार्यों से बिहार बदला है, हरेक बिहारी का जीवन बदला है। बिहार बदला है, लोगों का विश्वास बढ़ा है।आज सबको पता है कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में क्या बदलाव हुए हैं।राज्य के हर विद्यार्थी को पढ़ने की सुविधाएं मिलें, इसके लिए हमारी सरकार कटिबद्ध हैं।स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लाखों युवाओं को एक ताकत मिली है, उनका जीवन बदला है। बिहार में सड़कों के बढ़ते नेटवर्क ने राज्य को एक नई ऊंचाई दी है।
सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प आज धरातल पर पूर्ण होते दिख रहे हैं। इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा वार्ड पार्षद सविता देवी विश्वास सिंह युगल किशोर मुखिया जयन्त शर्मा नीतीश पांडे उपेंद्र दिलवाला राजू साव बिट्टू कुशवाहा धनपत पासवान राजेंद्र मुखिया मन्टु कुशवाहा राजीव पाण्डेय राजा मिश्रा दिनेश साव शल्लु सिंह मुन्ना मांझी मनोज यादव फोटू यादव विजय विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।