October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा के जिला पदाधिकारी श्री सिंह द्वारा सरमेरा तथा हरनौत प्रखंड में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, तमाम केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया तथा आवश्यक निदेश दिये… जानिए पूरी खबर

 

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – सत्यम की रिपोर्ट नालंदा के जिला पदाधिकारी  श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा सरमेरा तथा हरनौत प्रखंड में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सरमेरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शेखड़ा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केनारकला, मध्य विद्यालय गोपालवाद तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरानी इसुआ स्थिति मतदान केंद्रों और हरनौत प्रखंड के मध्य विद्यालय सोराडीह एवम राजकीय बुनियादी विद्यालय सेवदा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा इन तमाम केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया तथा आवश्यक निदेश दिया गया।

Other Important News