October 19, 2024

ख़बरे टी वी – प्रखंड कार्यालय हरनौत परिसर में संचालित कुशल युवा केंद्र का निरीक्षण किया, नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने……… जानिए पूरी खबर

 

 

Khabre Tv – 9334598481 –  शुभम की रिपोर्ट – नालंदा के जिला पदाधिकारी नालंदा श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा प्रखंड कार्यालय हरनौत परिसर में संचालित कुशल युवा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय केंद्र में कंप्यूटर क्लास संचालित था।जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि क्लास नियमित रूप से संचालित हो तथा नामंकित छात्रों की उपस्थिति भी शत-प्रतिशत होना सुनिश्चित हो। जिला पदाधिकारी ने केंद्र से कंप्यूटर के अलावे भी अन्य कोर्सेज चलाने के निदेश दिए ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सके।

Other Important News