October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा जिला में आगामी 5 जून संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर देश में व्याप्त महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार नई शिक्षा नीति के खिलाफ… जानिए पूरी ख़बर

नालंदा जिला में आगामी 5 जून संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर देश में व्याप्त महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार नई शिक्षा नीति के खिलाफ…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप की आवाज ” … आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट :  आगामी 5 जून संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर देश में व्याप्त महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार नई शिक्षा नीति के खिलाफ एवं संविधान को बचाने हेतु को बिहार प्रदेश युवा राजद द्वारा आहुत धरना को सफल बनाने के लिए श्रम कल्याण केंद्र मैदान से जिले के प्रखंडों में प्रचार हेतु रथ रवाना किया गया | जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्रांति के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी के मार्गदर्शन में पूरे बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार एवं नई शिक्षा नीति के विरुद्ध महा धरना का आयोजन किया गया है|

 

 

 

 

इस धरने को सफल बनाने के लिए जिले के सभी पंचायत में रथ के माध्यम से कार्यकर्ता गांव का भ्रमण कर सरकार के गलत नीति को जनता तक पहुंचाएंगे | और महा धरना में शामिल होने का निमंत्रण देंगे | मौके पर प्रदेश महासचिव हमांयुं अख्तर तारीक , प्रधान महासचिव सुनील यादव ,अनिल महाराज खुर्शीद अंसारी, मनोज यादव, विनोद यादव, अरविंद प्रसाद, पवन यादव ,शेखर कुमार मौजूद रहे।

 

 

 

Other Important News