October 18, 2024

#nalanda: निःशुल्क सिलाई -कटाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ….. जानिए

 

 

 

 

 

निःशुल्क सिलाई -कटाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ…..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: हिलसा 10 अगस्त 2024 स्वयं सेवी संस्था ज्वायंट एक्शन नेटवर्किंग (जन ) हिलसा नालन्दा द्वारा नदहा गाँव में 18 से 40 आयु वर्ग के किशोरी और महिलाओ को स्वरोजगार जोड़ने उदेष्य से निःशुल्क सिलाई -कटाई प्रशिक्षण का संचालन किया जा रहा है। जन संस्था के सचिव रमाकान्त शर्मा ने बताया की भोजन ,वस्त्र और आवास जैसे बुनियादी सुबिधायें प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। आज के बढ़ती महंगाई में वस्त्रो की सिलाई पर काफी पैसे खर्च करना पड़ता है और रोजगार लिए लोग पलायन करते है। स्वरोजगार से लोग स्थानीय स्तर पर रहकर परिवार का संचालन सकेंगे। महिलाये घर के काम करते हुए भी सिलाई सिख जाने के बाद आसानी से कपड़ा सिकरके पहन सकती और बेच सकती है। जन द्वारा लगातार शिक्षा ,स्वास्थ और स्वरोजगार के लिए प्रत्यन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्धघाटन करते हुये श्री सत्येन्द्र पासवान प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय नदहा -नदवर ने कहा की कला और हुनर का महत्व काफी बड़ा है। इस प्रकार का कार्य से हाशिय पर रहने वाले परिवार का स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। महिला सशक्तिकरण का बढ़ावा मिलेगा। स्वलम्बी समाज का निर्माण होगा। जन संस्था को इसके लिए हार्दिक बधाई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आये हुए प्रतिभागी में काफी उत्साह देखी गयी। लोग नामांकन के लिए भरी संख्या में आगे आ रहे है। कार्यक्रम समन्वयक आशीष कुमार ने कहा की यह प्रशिक्षण से महिलाओ को आत्मसमान में बढ़ावा मिलेगा। आज के कार्यक्रम को अनिल कुमार , मुकेश कुमार ,सिलाई प्रशिक्षिका अमृता कुमारी ,अंजू कुमारी आदि ने सम्बोधित किया।

Other Important News