October 19, 2024

खबरें टी वी : सैनिक स्कूल नालंदा में ‘हर घर तिरंगा जन – जागरण के लिए साईकिल रैली का आयोजन… जानिए पूरी ख़बर

सैनिक स्कूल में निकाले गए तिरंगा यात्रा…..

 सैनिक स्कूल नालंदा में ‘हर घर तिरंगा जन – जागरण के लिए
साईकिल रैली का आयोजन…


प्राचार्य कैप्टन (भा. नौसेना) नवींन कृष्ण चन्द्र ने रवाना किया रैली…

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : सत्यम की रिपोर्ट : कुल 8 कि. मी. की दूरी तय किया रैली, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में देश की आज़ादी के 75 वें वर्ष को अविस्मरणीय बनाने एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली को सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कैप्टेन (भारतीय नौसेना) नवीन कृष्ण चन्द्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

ज्ञात हो कि आज़ादी का अमृत महोत्सव 2022 भारत सरकार की एक पहल है, जो प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने के रूप में आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा सम्बन्ध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक एवं संस्थागत रहा है।

 

 

स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय-ध्वज को सामूहिक रूप से अपने घरों पर लगाना राष्ट्र के प्रति हमारे समर्पण , प्रेम , श्रद्धा एवं भक्ति का प्रतीक बन जाता है। सैनिक स्कूल नालंदा के इस पहल के पीछे लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना एवं भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाना है ।

 

इसके अंतर्गत सैनिक स्कूल में विगत 10 अगस्त 2022 से आगामी 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रमुख है राष्ट्रीय ध्वज निर्माण,अनुच्छेद लेखन, निबंध लेखन, कविता पाठ, साईकिल रैली,प्रभात फेरी, रंगोली प्रतियोगिता, राष्ट्रीय गीत गायन प्रतियोगिता, प्रश्नमंच, ड्राइंग एवं फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त साईकिल रैली विद्यालय परिसर स्थित बास्केटबाल काम्प्लेक्स से प्रात: सैनिक स्कूल से प्रारंभ होकर भवानी बीघा, नानंद पावापुरी मोड़ मोड़, होते हुए सैनिक स्कूल नालंदा में समाप्त हुई, इस दौरान सभी सैन्य छात्र-छात्राए अपने-अपने हाथों में तिरंगा थामे बड़े उत्साह के साथ नारे लगाते हुए लोगों को उक्त अभियान के बारे में जागरूक कर रहे थे।

 

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य विंग कमांडर जे एस उज्जवल , वरिष्ठ शिक्षक श्री एम एस डे मीडिया प्रभारी एस के पाण्डेय के अतिरिक्त समस्त शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी समस्त छात्र-छात्राए उपस्थित रहे ।

Other Important News