October 18, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा में बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र में सत्ता का समीकरण हुआ ध्वस्त, दोनों सीटों पर दिखा महिला सशक्तिकरण का फहराया ध्वज…. जानिए पूरी ख़बर

 नालंदा में बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र में सत्ता का समीकरण हुआ ध्वस्त, दोनों सीटों पर दिखा महिला सशक्तिकरण का फहराया ध्वज….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट : नालंदा में नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के में बिहार शरीफ नगर निगम के दौरान एक ओर भाजपा तो दूसरी ओर महागठबंधन अपने-अपने उम्मीदवार को लेकर काफी चर्चा में रहे चुनाव परिणाम आने के बाद अब लोगों की बोलती बंद हो चुकी है ।बता दें कि नगर निगम के चुनाव की घोषणा होने के बाद बिहारशरीफ के भाजपा विधायक डॉ सुनील कुमार द्वारा संध्या रानी को मेयर प्रत्याशी के रूप में सामने लाया गया था।

 

 

वही मतदान के ठीक 2 दिन पूर्व महागठबंधन द्वारा भी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार के आवास पर बैठक कर शंकर कुमार को मेयर और रूबी कुमारी को डिप्टी मेयर के रूप में उम्मीदवार बनाया था और इसके बाद दोनों प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी वार्डों में प्रचार प्रसार शुरू किया था । मगर किसी भी दल का इस चुनाव में जोर नहीं चला और पिछले 2 वर्षों से मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव के प्रचार प्रसार कर रहे मनोज कुमार ताती की पत्नी अनिता कुमारी ने मेयर पद की कुर्सी जीत ली है और डिप्टी मेयर के पद पर दानिश मलिक की मां आईशा शाहीन में चुनाव में जीत हासिल किया.

 

 

चुनाव परिणाम आने के बाद अब शहरी इलाके में एक अलग चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि मनोज कुमार ताती पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं और ऐसे में इनका चुनाव जीतना कहीं ना कहीं आरसीपी सिंह की हाथ को मजबूत होता दिख रहा है.

 

 

बिहारशरीफ नगर निगम
वार्ड प्रत्याशी विजेता –

1 – वीना कुमारी (1133 वोट)
2 – आशा कुमारी (1369 वोट)
3 – सुजाता देवी (
4 – वंदना गुप्ता
5 – विनोद रविदास
6 – विवेक कुमार उर्फ विक्की बजरंगी
7 – राजकुमार
8 – रविन्द्र चौधरी
9 – अमानुल्लाह
10 मुन्ना यादव

11 – तनवीर आलम
12 – दिनेश कुमार
13 – रुबीना खातून
14 – सबरीन खातून
15 – चंदन महतो
16 – अंबिका सोनी
17 – खालिद आलम
18 – कुमारी रेनू मेहता
19 – पुष्पा देवी
20 – नेहा शर्मा (1354)

21 – शोभा देवी (1696 वोट)
22 – सच्चितानंद प्रसाद (1481)
23 – सुनीता देवी (1635 वोट)
24 – ई अली अहमद
25- नूतन सविता
26 – रीना महतो
27 हेमंती देवी
28 – संजय यादव
29 – सुषमा राय
30 – सीमा गुप्ता

31 – अंजनी कुमार
32 – दीपू खान
33 – जितेंद्र कुमार
34 – आरती देवी
35 धनंजय कुमार
36 – नरेश प्रसाद (1285 वोट)
37 – संजय कुमार (934)
38 – उषा देवी (1379)
39 – आसमा खातून (872)
40 – सरफराज अहमद

41 – शमीम अख्तर
42 – चंदन
43 – जमील
44 – तनुजा देवी
45 – बम्मीं
46 – चिन्तू कुमारी
47 – सविता देवी
48 – बंटी कुमारी
49 सुमन कुमारी
50 – माखो देवी
51 – कविता कुमारी

Other Important News