October 19, 2024

ख़बरे टी वी – मोहनपुर नालन्दा में सामाजिक संस्था “सृजन” द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया …….जानिए पूरी खबर

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट – नालन्दा :-12 जनवरी मोहनपुर नालन्दा में सामाजिक संस्था “सृजन” द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में कोरोना के गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक वीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय थे।वे युवाओं में सामाजिक, राजनीतिक चेतना जागृत करने हेतु हमेशा प्रयासरत रहे।

 

 

शिकागो के धर्म संसद में उनके द्वारा दिया गया भाषण विश्व के इतिहास में सदा सदा के लिए दर्ज हो गया। शिक्षक नवीन कुमार ने कहा कि युवा यदि विवेकानन्द जी विचारों पर चले तो भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। राजगीर की ब्रांड अम्बेसडर लोकगायक भैया अजित ने युवाओं से अपील की कि वे अपना आदर्श फिल्मी हीरो हीरोइन को नहीं बल्कि स्वामी विवेकानंद जी को मानें जिन्होंने सनातन धर्म की व्याख्या कर पूरे विश्व को एक नई दिशा देने का कार्य किया।

 

 

उन्होंने लोगों के मन में सनातन धर्म के बारे में फैली विभिन्न प्रकार की भ्रांति को दूर कर हिन्दुत्व का दर्शन कराया।पर्यावरणविद रोहित कुमार ने उनका उद्धरण “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए” के बारे में लोगो को बताते हुए इस पर चलने का संकल्प दोहराया। संजीत कुमार ने कहा कि ख़ुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है,

 

 

इसलिए खुद को कमजोर न समझें।इस अवसर पर बंटी कुमार, विनोद कुमार, अनुज कुमार, ऋचा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, निशा कुमारी, सीमा कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 

Other Important News